Jump to content

HI/760728 - श्रील प्रभुपाद पेरिस में अपनी अमृतवाणी व्यक्त करते हैं

From Vanipedia
HI/Hindi - श्रील प्रभुपाद की अमृत वाणी
"तो वास्तव में यह भौतिक संसार विकृत प्रतिबिंब है। जैसे यह शरीर, आत्मा के बिना, बेकार है; इसी तरह, यह भौतिक संसार, भले ही आध्यात्मिक स्पर्श न हो, बेकार है। इसलिए जितना अधिक आप पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बनाते हैं, उतना ही आप पर्याप्त और खुश होते हैं। यह कृष्ण भावनामृत आंदोलन इसी उद्देश्य के लिए है। लोग इसे समझ नहीं सकते। वे सोचते हैं कि "ये लोग काम नहीं कर रहे हैं, बस जप और नृत्य और भोजन कर रहे हैं।" लेकिन यह हमारा काम है। (हँसी) बिना काम किए, हम सब कुछ पर्याप्त रूप से प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए इस कृष्ण भावनामृत से जुड़े रहें। आप पहले से ही उन्नत हैं। यही मेरा अनुरोध है। विचलित मत होइए । आपको कभी कोई कमी नहीं होगी। यह एक तथ्य है।"
760728 - प्रवचन आगमन - पेरिस