Jump to content

HI/750712 प्रवचन - श्रील प्रभुपाद फ़िलाडेल्फ़िया में अपनी अमृतवाणी व्यक्त करते हैं

From Vanipedia
HI/Hindi - श्रील प्रभुपाद की अमृत वाणी
"हम हरे कृष्ण मंत्र बेचने के लिए कुछ भी शुल्क नहीं लेते हैं। हम हर जगह जप कर रहे हैं। आपने देखा, यह रथ-यात्रा। अब, हमारा एकमात्र साधन हरे कृष्ण का जाप है। और ये हजारों लोग केवल हरे कृष्ण मंत्र का जाप कर अनुसरण कर रहे हैं। तो आप समझ सकते हैं कि इस हरे कृष्ण मंत्र की शक्ति क्या है। देवियों और सज्जनों, हम हमारा अनुसरण करने के लिए आपको कुछ भी भुगतान नहीं करते हैं। लेकिन हम केवल हरे कृष्ण का जप करते हैं।

तो यह बहुत ही सशक्त है। नरोत्तम दास ठाकुर, वैष्णव संप्रदाय के एक महान आचार्य, उन्होंने गाया है, गोलोकेर प्रेम-धन, हरि-नाम-संकीर्तन। यह हरे कृष्ण आंदोलन, या हरे कृष्ण का जप, यह भौतिक नहीं है । इसलिए आप कभी भी हरे कृष्ण का जप करते हुए थकान महसूस नहीं करोगे। आप व्यावहारिक रूप से देखें। आप चौबीस घंटे जप करते रहें, आपको कभी थकान महसूस नहीं होगी।"

750712 - प्रवचन उत्सव रथ-यात्रा - फ़िलाडेल्फ़िया