Jump to content

HI/740810 - सुदामा विप्र को लिखित पत्र, वृंदावन

From Vanipedia
Letter to Sudama Vipra Maharaj


कृष्ण बलराम मंदिर
रमन रिटी, वृंदाबन जिला मथुरा उ.प्र.

10 अगस्त, 1974

मेरे प्रिय सुदामा विप्र महाराजः

कृपया मेरे आशीर्वाद स्वीकार करो। मुझे तुम्हारा दिनांक 25 जुलाई, 1974 का पत्र प्राप्त हुआ और मैंने उसे पढ़ा है। तुम्हारे लिए मेरा सुझाव है कि जो कुछ निर्देश तुम्हें मुझसे प्राप्त हुए हैं, बस यथाशक्ति उनका पालन करने का प्रयास करो। तुम्हें अपने सन्न्यास की स्थिति को बनाए रखना होगा, चूंकि तुमने उसे मुझसे ग्रहण किया है। जहां कहीं भी तुम जाओ, नियमों का पालन करने का प्रयास करो और कृष्ण तुमपर कृपा करेंगे। यदि कृष्ण ने तुम्हें आशीष दिए, तो तुम्हारा जीवन सफल हो जाएगा।

मुझे तुमसे कोई व्यक्तिगत सेवा नहीं चाहिए, किन्तु मैं तुम्हें कृष्ण की सेवा में लगाए रखना चाहता हूँ।

सर्वदा तुम्हारा शुभाकांक्षी,

(आद्याक्षरित)

ए.सी.भक्तिवेदान्त स्वामी


परम पूज्य सुदामा विप्र स्वामी
19-डी स्टार मेंशन
3 निडेन रो, कोलूप
हॉगकॉग