Jump to content

HI/740430 - सौरभ को लिखित पत्र, बॉम्बे

From Vanipedia
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Letter to Saurabha


त्रिदंडी गोस्वामी

ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी

संस्थापक-आचार्य:
अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ

केन्द्र: हरे कृष्ण लैंड,
गांधी ग्राम रोड,
जुहू, बॉम्बे 54

30 अप्रैल, 1974

मेरे प्रिय सौरभ,

कृपया मेरे आशीर्वाद स्वीकार करो। मैं यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हूँ कि आवास गृह का निर्माण कार्य कहां तक पंहुचा है। पूरे मन्दिर व निवास गृह का निर्माण कर लेने की हमारी समयसीमा जुलाई अन्त की है। क्या यह संभव है? मैं यूरोप जाने से पहले मैं इस बारे में ठीकठीक जानकारी चाहता हूँ। तुम कृपया तुरन्त ही मुझे एक विस्तृत ब्यौरा भेजो। अन्यथा मुझे तुरन्त वहां जाना होगा और देखना होगा कि किस प्रकार से समयसीमा के भीतर कार्य पूरा किया जा सकता है।

सर्वदा तुम्हारा शुभाकांक्षी,

(हस्ताक्षरित)

ए.सी.भक्तिवेदान्त स्वामी

एसीबीएस/एसडीजी

कृष्ण बलराम मंदिर
रमण रीति, वृन्दावन
मथुरा, उ.प्र., भारत

तत्काल रिपोर्ट के लिए दिल्ली में तेजस को भी कॉपी करें